Homeउत्तर प्रदेशMeerutचतुर्वेद पारायण यज्ञ में दी श्रद्धालुओं ने आहूति

चतुर्वेद पारायण यज्ञ में दी श्रद्धालुओं ने आहूति

-

– श्री कृष्ण चैतन्य योगाश्रम में चल रहा 21 दिवसीय यज्ञ


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। मवाना रोड पर रजपुरा स्थित श्री कृष्ण चैतन्य योगाश्रम में चल रहे 21 दिवसीय चतुर्वेद पारायण यज्ञ में शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहूति दी। इस दौरान स्वामी श्री कृष्ण चैतन्य ने कहा कि यज्ञ हमारे मन और पर्यावरण दोनों को स्वच्छ और शांत करता है।

 

 

स्वामी श्रीकृष्ण चैतन्य ने कहा कि वेद हमारी पुरातन संस्कृति की धरोहर है। जिसमें शिक्षा, संस्कृति के साथ ही तन-मन और पर्यावरण की स्वच्छता, उपचार और निदान के सभी भेद छिपे हैं। उन्होंने कहा कि यज्ञ न केवल मेडिटेशन का माध्यम है, बल्कि इसके मंत्र और यज्ञ में प्रज्जवलित अग्नि और इसमें दी जाने वाली औषधीय सामग्री और घी की आहूति प्रर्यावरण को भी स्वच्छ करने में सहायक होती है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन नहीं तो सप्ताह में एक बार यज्ञ अवश्य करना चाहिए।

यज्ञ के यजमान दिल्ली निवासी देवेंद्र मित्तल और उनके परिजन लगातार आश्रम पर रहकर यज्ञ में प्रमुख आहूति के साथ पूरी व्यवस्था संभाल रहे हैं। देवेंद्र मित्तल ने बताया कि यज्ञ प्रतिदिन सुबह और शाम दोनों समय हो रहा है।

शुक्रवार को आत्मदेव महाराज ने यज्ञ संपन्न कराया। इस दौरान कालूराम, कन्हैया, संदीप, पंकज, विक्रांत, प्रशांत, प्रवेश सहित रजपुरा ग्राम के बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts