Tuesday, June 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutडिप्टी सीएम ने प्रदेश की 80 सीटों पर चुनाव जीतने का किया...

डिप्टी सीएम ने प्रदेश की 80 सीटों पर चुनाव जीतने का किया दावा

  • जनवरी 2024 में होगा श्रीरामलल्ला के भव्य मंदिर शुभारंभ।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। बाईपास स्थित अंसल सुशांत सिटी के निकट दोआब विलास रेस्टोरेंट में शुक्रवार दोपहर प्रदेश डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या व प्रदेश अध्यक्ष भुपेंद्र चौधरी पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा द्वारा चलाई जा रही पउप्र प्रशिक्षण वर्ग योजन के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का गुरू मंत्र दिया। साथ ही प्रेस वार्ता के दौरान मंच के माध्यम से पार्षदों से सीधे संवाद किया और भाजपा सरकार द्वारा गरीब, वंचित व असहाय लोगों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाएं गिनाई।

इस दौरान वे अपने पूरे भाषण में विपक्ष पर हमलावर रहे। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में उप्र में 80 की 80 सीटे जीते का दावा किया और जनवरी 2024 में श्रीरामलल्ला 500 साल बाद 77 से अधिक संघर्ष और साढे तीन लाख से अधिक रामभक्तो के बलिदान के बाद अपने जन्मस्थान पर विराजमान होने की बात कही है।

प्रदेश डिप्टी सीएम कैशव प्रसाद मौर्या ने प्रेस वार्ता के दौरान सर्वप्रथम मंच से पउप्र के चार नगर निगम के महापौर का पार्षदों के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने मंच पर विराजमान क्षे़त्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, लोकसभा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, भाजपा प्रदेेश महामंत्री व पउप्र प्रभारी और विधायक सुभाष यदूवंश, जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा, मेरठ महापौर हरिकांत अहलूवालिया समेत सभी महापौर का नाम लेते हुए मीडिया को संबोधित किया।

उन्होंने कहा है कि यह प्रशिक्षण वर्ग भारतीय जनता पार्टी लगातार जनप्रतिनिधियों के बीच करती रही है। उनकों तमाम ऐसे काम जिनसे नगर निगम क्षेत्र में रहने वाली जनता से उनका सीधा जुड़ाव हो सके। हमारी सरकार नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र व राज्य में गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। ओबीसी, एससी-एसटी के बीच भाजपा की ताकत लगातार बढ़ती रही है।

जहां उन्होंने सामान्य वर्ग को भाजपा का वोटर बताया और अगड़ा तगड़ा व अनुसूचित जाति के वोटरों को साधते हुए कहा कि इनकी तिगड़ी से भाजपा जनता पार्टी है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन योजना के तहत 52 करोड़ खाते खोलने का काम किया। साथ ही गरीब के लिए सैंकड़ों कल्याणकारी योजनओं चलाई जा रही है। साथ ही डीबीडी के माध्यम से 30 लाख करोड़ रुपये भेजने गए।

विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा बसपा की बेसाकी पर कांग्रेस सरकार रहती थी। जहां वे कहते थे कि हम दिल्ले से 100 रुपये भेजते थे, तो जनता के बीच केवल 15 रुपए की पहुंचते थे। अगर कांग्रेस की सरकार होती तो जनता के बीच 30 लाख करोड़ में से साढे चार लाख करोड़ रुपए ही पहुंच पाता। बाकि, साढे 25 लाख करोड़ रुपये भ्रष्टाचार की भेट चढ़ जाते। विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ऐसी ही लोग नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री न बनने के लिए गठबंधन कर रहे है। जो जनता के साढे 25 लाख करोड़ रुपए लूट ले जाते।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से कहते आ रहे है कि भ्रष्टाचार भारत छोड़ों, तुष्टीकरण भारत छोड़ो, परिवारवाद भारत छोड़ो। उन्होंने गरीबी से मुक्त, विकास से मुक्त शहरों को बनवाया और चार करोड़ गांव व शहर को मिलाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिए गए। 12 करोड़ प्रधानमंत्री उज्जवल योजन के तहत भरे हुए सलेंडर व गैस कनेक्शन दिए गए है। और गरीबों के लिए शौचालय बनवाए गए। ये सभी काम मोदी की नेतृत्व वाली सरकारों ने किया। चार सालो से कोई भी प्रधानमंत्री अन योजना के तहत गरीबों को मुफ्त राशन नहीं दिया गया।

भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारें केंद्र हो या फिर राज्य आदि को भ्रष्टाचार मुक्त कर रही है। गरीब परिवार के लोगों को बीमारी के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न झेलनेे पड़े इसके लिए उनकी सरकार प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड बनवा रही है। देश में 60 करोड़ व प्रदेश में 10 करोड़ लोगों को लाभार्वित किया गया है। अमीर ओर गरीब के बीच की खाई को कम किया गया है। इसलिए गरीबों के घर पर भी शौचालय बनवाए गए हैं और सौैभाग्य योजना के तहत हर गरीब को बिजली कनेक्शन फ्री दिए गए है।इसके अलावा हरघर योजना के तहत गांव की जनता को पेयजल पहुंचाने के लिए पानी की टंकी बनवाई गई। भाजपा सरकार ने यह वादा चुनाव सेे पहले किए थे। ओर वादों को पुरा करते हुए हरघर पेयजल पहुंचाया गया।

चुनाव से पहले यह भी कहा था कि अगर भाजपा की सरकार आएगी तो हम श्रीरामलल्ला का भव्य मंदिर बनवाएंगे। भाजपा नारा लगाती थी कि जब हम आएंगे, श्रीरामलल्ला का भव्य मंदिर बनवाएंगे। लेकिन, विरोधी कहते थे की ये आएंगे, लेकिन तारिख नहीं बताएंगे।

इस पर उन्होंने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा है कि हम आ गए है और जनवरी 2024 में श्रीरामलल्ला 500 साल बाद 77 से अधिक संघर्ष और साढे तीन लाख से अधिक रामभक्तो के बलिदान के बाद अपने जन्मस्थान पर विराजमान होंगे। जिसेे विपक्ष काल्पनिक बताते थे, वो आज उनके सामने सीस झुकाकर उनका आशीर्वाद लेने के लिए आ सकते हैं। उनको तारीख भी बात रहे है। इसके साथ ही उन्होेने जम्मू कश्मीर पर बोलते हुए कहा कि धारा 370 हटाई गई, वो भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में हटाई गई।

हालांकि डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का इसकी को लेकर बलिदान हुआ था। उनकी ही सरकार में जी-20 का सम्मेलन दिल्ली में भव्य किया। जिसके पीछे चलने के लिए दुनिया तैयार हुई। और वर्तमान पीड़ी ने अपने आखों से दिखा। उन्होंने चंद्रयान का भी सफल प्रशिक्षण का जिक्र किया। और देश में और कानूनी व्यवस्था दुरस्त हैं और भूमाफिया, भ्रष्टाचारी कोे धुल चटाने का काम किया है।

अपनी बात समाप्त करते हुए उन्होंने अंत में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में उप्र में 80 की 80 सीटे जीतंगे। उसके बाद उन्होंने कुछ ही मीडिया के सवालों का जवाब दिया और उठ गए। उसके बाद उनका काफिला दिल्ली के लिए रवाना होे गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments