spot_imgspot_imgspot_img
Friday, November 14, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutCCTNS सिस्टम में छेड़छाड़ कर तहरीर बदलने के आरोप में FIR की...

CCTNS सिस्टम में छेड़छाड़ कर तहरीर बदलने के आरोप में FIR की मांग

-

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने मेरठ के कंकरखेड़ा के 1500 बीघा सरकारी जमीन के 1500 करोड रुपए के भूमि घोटाले में सीसीटीएनएस सिस्टम के साथ छेड़छाड़ कर एफआईआर की तहरीर बदले जाने के आरोपों में एफआईआर की मांग की है।

 

 

थाना गोमती नगर विस्तर लखनऊ, जहां सीसीटीएनएस मुख्यालय मौजूद है, को भेजी तहरीर में उन्होंने कहा कि मेरठ के पूर्व इंटेलिजेंस कर्मी देवेंद्र सिंह द्वारा उन्हें दिए गए अभिलेखों के अनुसार 22 दिसंबर 2022 को थाना कंकरखेड़ा पर आपराधिक षड्यंत्र व कूट रचित अभिलेख बनाकर सरकारी भूमि बेचने के आरोपों में एफआईआर नंबर 946/2022 दर्ज किया गया। जिसके दर्ज किए जाने के समय सुबह 3:26 बजे दिखाया गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार यह एफआईआर दर्ज होने के बाद भी अनुचित उद्देश्यों से सीसीटीएनएस सिस्टम से छेड़छाड़ करते हुए इसे डिलीट कर सुबह 3:18 बजे का बताते हुए उसी एफआईआर नंबर 946/2022 पर एक दूसरी तहरीर दर्ज की गई।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि संभवत यह पूरे हिंदुस्तान में अकेला नमूना है जहां सीसीटीएनएस सिस्टम के साथ खिलवाड़ कर तहरीर बदले जाने के आरोप हैं।

उन्होंने इसे आईपीसी तथा आईटी एक्ट में गंभीर अपराध बताते हुए तत्काल एफआईआर की मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts