spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, November 2, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशLucknowडिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के स्टाफ पर जानलेवा हमला

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के स्टाफ पर जानलेवा हमला

-

– क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर ने बेटों संग रॉड से पीटा, बेटी से भी बदतमीजी की।

लखनऊ। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कार्यालय में तैनात कर्मचारी रवींद्र शुक्ला पर जानलेवा हमला हुआ। नशे में धुत युवक ने उनकी कार को टक्कर मारी। उसके बाद बेटों के साथ मिलकर लोहे की रॉड से पिटाई कर दी। उनकी बेटी के साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्रता की। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी लखनऊ पुलिस की क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर है।

मामला दो अक्टूबर की रात करीब नौ बजे का है। रवींद्र शुक्ला अपनी कार से परिवार के साथ घर लौट रहे थे। इस दौरान गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार उनकी कार को टक्कर मार दी। रविंद्र शुक्ला ने कार रोकी। आरोपी कार चालक से इसका विरोध किया, तो उसने कहा कि आगे चलकर हिसाब कर लेंगे। इसके बाद वह कार लेकर चल दिया। रवींद्र शुक्ला उसका पीछा करते हुए उसके घर कौशलपुरी, खरगापुर पहुंच गए।

रवींद्र शुक्ला का आरोप है कि घर पहुंचने पर कार चालक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान उसके दो बेटे भी बाहर आ गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। थोड़ी देर में आरोपी घर से लोहे की रॉड लेकर आया और उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। रवींद्र का कहना है कि आरोपी और उसके बेटों ने उनकी बेटी से भी धक्का-मुक्की और अभद्रता की।

हमले के बाद स्थानीय लोगों ने रवींद्र शुक्ला को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने गोमतीनगर विस्तार थाने में लिखित तहरीर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। विधिक कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि हमला करने वाला व्यक्ति लखनऊ पुलिस की क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts