spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, January 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSसाइबर अपराधियों ने महिला के खाते से उड़ाए करीब एक लाख रूपये

साइबर अपराधियों ने महिला के खाते से उड़ाए करीब एक लाख रूपये

-

– पांच बार ट्रांजिक्शन कर उड़ाए पैसे
– पीड़िता ने एसएसपी से लगाई मदद की गुहार


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। जैसे-जैसे तकनीकी सुविधाएं बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे साइबर क्राइम की घटनाओं में भी इजाफा होता जा रहा है। एक महिला के खाते से साइबर अपराधियों ने पांच बार में करीब एक लाख रूपये निकाल लिये। पीड़ित महिला ने एसएसपी से मिलकर मदद की गुहार लगाई है।

 

खबर फटाफट : 22 Feb 2024 News Bulletin || SHARDA EXPRESS

 

मामला मवाना कस्बे के फलावदा थाना क्षेत्र का है। गुरूवार को गांव नंगला काटर की रहने वाली महिला अरूणा देवी पत्नी प्रमोद कुमार एसएसपी कार्यालय पर मदद की गुहार लागने पहुंची। महिला ने बताया कि उसका फलावदा स्थित बैंक आॅफ बड़ौदा में खाता है। बुधवार सुबह करीब 11.40 पर उसके खाते से किसी ने पांच बार ट्रांजिक्शन के जरिए एक लाख रूपये निकाल लिये।

पीड़िता का कहना है कि उसे मामले का तब पता चला जब उसके रजिस्टर्ड मोबाइल पर पैसे निकाले जाने के मैसेज आए। शातिर साइबर अपराधियों ने महज कुछ मिनटों में ही खाते से रकम निकाल ली। पहला मैसेज आने के बाद महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही उसके खाते से सारा पैसा निकाला जा चुका था।

पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर मदद की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि वह एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुख रखती है और उसकी आर्थिक स्थिति भी ज्यादा अच्छी नहीं है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts