शारदा रिपोर्टर मेरठ। गढ़ रोड दतावली मार्ग स्थित भारत गैस गोदाम पर आज सुबह से ही गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी गईं। धीमी वितरण व्यवस्था के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को भारी परेशानी हुई।


