MEERUT CRIME: मेरठ में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, फैक्ट्री में अवैध तरीके से चल रहा था हथियार बनाने का काम: मौके से धर दबोचे अपराधी

Share post:

Date:

मेरठ– लिसाड़ी गेट पुलिस को शनिवार को एक बड़ी कामयाबी मिल गई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक अवैध हथियारों की फैक्ट्री का खुलासा कर दिया पुलिस ने फैक्ट्री से भारी संख्या में बने और अधबने हथियार और उन्हें बनाने के औजार बाराबंकी है। एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया है। पुलिस आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

शनिवार को लिसाड़ी गेट पुलिस ने अवैध हथियारों की फैक्ट्री का खुलासा करते हुए भारी संख्या में अवैध हथियार और उन्हें बनाने के औजार बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के प्रयास में लग गई है।

जानकारी के मुताबिक बदमाश हथियारों को बनाने के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में भी सप्लाई कर रहे थे। करीब 1 साल से फैक्ट्री में अवैध हथियार बनाए जा रहे थे। जानकारी मिलने पर एसएसपी विपिन ताड़ा ने फैक्ट्री पर पहुंचकर मौका मुवायना किया।  पुलिस मौके से गिरफ्तार किए गए बदमाशों को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई। पुलिस ने अहमदनगर के रहने वाले साजिद, गांव लिसाड़ी के रहने वाले कय्यूम सहित समर कॉलोनी रिहान और नावेद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार बदमाश हथियारों की सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित हरियाणा राजस्थान और पंजाब में कर रहे थे आसपास के लोगों ने बताया कि करीब 1 साल से फैक्ट्री में अवैध हथियार बनाए जा रहे थे पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार और उन्हें बनाने की औजार बरामद किए हैं। पुलिस उन्हें जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास रचा

ज्ञान प्रकाशचैंपियंस ट्रॉफी में आज की रात दुबई में...

निगम को हैंडओवर के बाद भी सुविधाओं को जूझ रही कॉलोनियां

2020 में नगर निगम को हैंड ओवर हुई थी...

प्रयागराज में भीषण जाम, बोर्ड परीक्षा टाली गई

संगम से दस किमी पहले रोके जा रहे वाहन एजेंसी...