HomeCRIME NEWSBig News Meerut: दिनदहाड़े स्क्रैप व्यापारी को गोलियों से भूना, बाइक सवार...

Big News Meerut: दिनदहाड़े स्क्रैप व्यापारी को गोलियों से भूना, बाइक सवार हमलावर फरार

-

Big News Meerut: दिनदहाड़े स्क्रैप व्यापारी को गोलियों से भूना, बाइक सवार हमलावर फरार

  • स्क्रैप कारोबारी को गोलियों से भूना,

  • बाइक सवार हमलावर फरार,

  • गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।


शारदा न्यूज़, संवाददाता।


मेरठ। दिनदहाड़े स्क्रैप व्यापारी को गोलियों से भून डाला। बाइक सवार हमलावर हमले की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जिसके बाद स्क्रैप व्यापारी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वह अभी भी जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं। अहम बात यह है कि कुछ साल पहले उनके भाई की भी हत्या की गई थी। जिसका आरोप उन्हीं की भाभी पर लगा है। स्क्रैप व्यापारी पर हुए जानलेवा हमला भी इसी हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

दरअसल पूरा मामला मेरठ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कैंट इलाके की है। जहां स्क्रैप व्यापारी जलालुद्दीन अपने पैतृक गांव इंचोली से मेरठ की तरफ वापस आ रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार हमलावर ने उन पर कई राउंड फायर कर डाले। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। वहीं पीछे से आ रहे जलालुद्दीन के रिश्तेदार ने उन्हें पहचान लिया। और आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करा डाला। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

 

वहीं पुलिस ने इस घटना के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की है। इलाके के सीसीटीवी कैमरा खंगाले जा रहे हैं। ताकि हमलावरों की शिनाख्त हो सके। इसके अलावा सर्विलेंस और मैनुअल पुलिसिंग की मदद से हमलावर की धड़कन के लिए चेकिंग की जा रही है। वहीं पुलिस अधिकारियों की माने तो जलालुद्दीन के बड़े भाई की हत्या के मामले में उनकी भाभी जेल गई थी।

 

परिजनों का आरोप है कि जलालुद्दीन पर भी हत्या की नीयत से हमला किया गया है।

 

Related articles

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts