Homeउत्तर प्रदेशHAPURगीजर की गैस से दम घुटने से दंपती की मौत, परिजनों में...

गीजर की गैस से दम घुटने से दंपती की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

-


हापुड़। शुक्रवार को होली खेलने के बाद गैस गीजर से नहा रहे नवीन गुप्ता (42 ) की गैस की चपेट में आकर दम घुटने से मौत हो गई। उन्हें बचाने पहुंची पत्नी कविता (39)भी बेहोश हो गईं। जिन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दुल्हैंडी पर्व पर दंपती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, आस पड़ोस में भी शोक की लहर है।

गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला घोसियान निवासी नवीन गुप्ता तहसील परिसर में स्टांप वेंडर का काम करते थे। शुक्रवार की शाम होली खेलने के बाद नवीन घर पहुंचे और एलपीजी गीजर चलाकर नहाने के लिए स्नानगृह में चले गए। होली खेलने के दौरान लगा रंग छुड़ाने में समय लगा, इस बीच उन्होंने गीजर चालू रखा। जिससे स्नानगृह में गैंस का गुबार बन गया। गैस की चपेट वह बेहोश होकर गिर गए।

बाथरूम से उनके गिरने की आवाज सुनकर पत्नी कविता वहां पहुंची, तो वह भी गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गई। माता-पिता को बेहोश देखकर बच्चों ने शोर मचाया, तो आस-पड़ोस के लोग उनके घर पहुंचे। जो तुरंत ही दोनों को स्थानीय चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने नवीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कविता की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। दंपती की मौत की सूचना मिलते ही दोनों बच्चों के साथ ही आस-पड़ोस में शोक की लहर दौड़ गई। दंपती की मौत की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts