Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: नगर निगम की टंकी से फिर आया दूषित पानी, लोगों में...

मेरठ: नगर निगम की टंकी से फिर आया दूषित पानी, लोगों में भारी नाराजगी

-

नाला निर्माण के दौरान फटी पाइपलाइन, पांच हजार लोग लोग प्रभावित।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नगर निगम के वार्ड-51 स्थित चंद्रलोक कॉलोनी, साबुन गोदाम और ज्वालानगर इलाके के करीब 5 हजार घरों में पिछले एक सप्ताह से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। नलों से काला और बदबूदार पानी आने से लोगों में नगर निगम के खिलाफ भारी नाराजगी है। इसके चलते स्थानीय लोगों ने निगम पहुंच कर हंगामा भी किया।

 

 

लोगों ने अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार को बताया कि एक सप्ताह से नलों में बेहद गंदा पानी आ रहा है। इस पानी के कारण बच्चों और महिलाओं की तबीयत खराब होने लगी है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिससे लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नलों में आने वाला पानी पीने योग्य तो दूर, नहाने और अन्य घरेलू कामों में भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। सुबह से शाम तक साफ पानी नहीं मिलने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को मजबूरन बाहर से पानी मंगवाना पड़ रहा है।

दूषित पानी के कारण इलाके में संक्रमण और बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने नगर निगम के जलकल विभाग में कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। समस्या की जानकारी मिलने पर भाजपा पार्षद राजेंद्र उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे और नगर निगम अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि लगातार अधिकारियों से शिकायत की जा रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो मामले की शिकायत कमिश्नर से की जाएगी।

अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने बताया कि बागपत रोड पर नाला निर्माण का कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से कई जगह पाइपलाइन में लीकेज या टूट-फूट हो रही है। जलकल विभाग की टीम को समस्या के समाधान के लिए लगा दिया गया है और जल्द ही सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts