शारदा रिपोर्टर मेरठ। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर के घंटाघर स्थित महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर उनके बताएं रास्ते पर चलने की सौगंध ली गई।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि, महर्षि वाल्मीकि जी ने समाज को समानता, न्याय और मानवता का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को सच्चाई और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि, महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन इस बात का प्रतीक है कि, कर्म और निष्ठा से कोई भी व्यक्ति महान बन सकता है। उन्होंने समाज में समानता और भाईचारे की भावना को सशक्त किया।
वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मॉनिंदर सूद वाल्मीकि ने कहा कि, महर्षि वाल्मीकि जी भारतीय संस्कृति के पथप्रदर्शक थे। उन्होंने अपने लेखन से समाज को धर्म, सत्य और आदर्श जीवन का मार्ग दिखाया।



