spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, January 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutभाजपा हमेशा बलात्कारियों के साथ: डोली शर्मा

भाजपा हमेशा बलात्कारियों के साथ: डोली शर्मा

-


  • कांग्रेस पार्टी की पत्रकार वार्ता.

शारदा न्यूज रिपोर्टर

मेरठ। बुढ़ाना गेट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता डोली शर्मा ने कहा कि भाजपा हमेशा बलात्कारियों के साथ उनके संरक्षक के रूप में खड़ी रहती है।

डोली शर्मा कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट पर पत्रकारों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि यह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है और दुर्भाग्य यह कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में जहां दिनांक 2 नवंबर 2023 को आईआईटी बीएचयू की छात्रा का तीन लड़कों द्वारा जबरन गन पॉइंट पर उसके नग्न अवस्था का वीडियो बनाने के बाद दुष्कर्म किया गया। 3 नवंबर को ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने बता दिया था कि इस घटना में भाजपा के लोगों का हाथ है। इस पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई। इसके बाद 5 नवंबर को सीसीटीवी फुटेज में लड़कों की पहचान कर ली गई। जबकि 8 नवंबर को पीड़िता द्वारा भी आरोपियों की पहचान की गई। आरोपियों की पुष्टि होने के बाद भी भाजपा ने उनको मध्य प्रदेश के चुनाव में भेज दिया। ऐसे में सवाल उठता है कि आरोपियों की पहचान होने के बाद भी उनको गिरफ्तार करने में 2 महीने क्यों लग गए। क्या पांच राज्यों के चुनाव के कारण भाजपा आरोपियों को बचा रही थी। अगर छात्रों और कांग्रेस का इतना दबाव न होता तो शायद आरोपी पकड़े भी नहीं जाते। यह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है और दुर्भाग्य यह है की यह घटना भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसदीय क्षेत्र वाराणसी की है। दूसरी घटना प्रदेश के मुख्यमंत्री के क्षेत्र गोरखपुर की है जहां विनोद उपाध्याय को सुल्तानपुर में पुलिस द्वारा मुठभेड़ में मार दिया गया। यह बात आईने की तरह साफ है कि गोरखपुर के रहने वाले विनोद उपाध्याय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुराने विरोधी रहे हैं। योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद दिनेश उपाध्याय पर शिकंजा बढ़ता गया और उन पर इनाम की धनराशि भी मामलों को गंभीर दिखाने के लिए बढ़ाई गई। यह मुठभेड़ व्यक्तिगत कुंठा और राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित है और योगी सरकार के एक जाति विशेष विरोधी चेहरे को उजागर करती है। कांग्रेस पार्टी इस घटना की न्यायिक जांच की मांग करती है। उन्होंने कहा कि पूरा उत्तर प्रदेश अपराध की आग में जल रहा है। अपराधी बेखौंफ होकर रोजाना अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। वर्ष 2023 की एनसीआरबी की रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश महिलाओं के प्रति अपराधों के मामलों में प्रथम स्थान पर है। इसी रिपोर्ट के अनुसार पूरे भारत में होने वाले अपराधों में 15% अपराध उत्तर प्रदेश में होते हैं यह बताता है कि हालात कितने बदतर हो गए हैं।

डोली शर्मा ने बताया कि 11 जनवरी को प्यारेलाल शर्मा स्मारक हाल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जिलों के पश्चिम जोन का प्रादेशिक संवाद व कार्यशाला आयोजित की जाएगी। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त महासचिव अविनाश पांडे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल सहित सभी प्रदेशों के जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, एआईसीसी सदस्य, पीसीसी सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष और सभी फ्रंटल और प्रकोष्ठों के साथ अध्यक्ष नगर निकायों में जीते हुए प्रत्याशी शामिल होंगे। पत्रकार वार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विदित चौधरी, महामंत्री बिजेंद्र यादव, सचिव मुदस्सिर जमां, जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, रंजन शर्मा, प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर, धूम सिंह गुर्जर, सलीम खान व महेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts