spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homemausamसुबह-शाम बफीर्ली हवाओं का दौर, दिन में चल रहा गर्मी का जोर

सुबह-शाम बफीर्ली हवाओं का दौर, दिन में चल रहा गर्मी का जोर

-

  • तेज हवाओं के बीच सुबह की सर्दी बना रही लोगों को बीमार, दिन में उड़ रही धूल

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। मेरठ सहित वेस्ट यूपी में दो दिन से जारी हवा की मार से अभी कोई राहत नहीं मिलने जा रही है। मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो, आज शनिवार से हवा की रफ्तार में बढ़ोतरी के आसार हैं और 16-18 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं जनजीवन को अस्त-व्यस्त करेंगी।

 

 

शुक्रवार को मेरठ में 14 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चली। दो दिन से जारी इन सर्द हवाओं से रात के तापमान में गिरावट हुई है और यह सामान्य स्तर पर पहुंच गया है। दिन का ताममान भी सामान्य से थोड़ा ज्यादा है। हवाओं के दौर से दिन-रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिन-रात का तापमान क्रमश: 22.4 एवं 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुरुवार के सापेक्ष दिन में 0.4 एवं रात में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इससे रात में तापमान सामान्य दर्ज हुआ और दिन में 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक। 48 घंटे से जारी धूलभरी हवा के बावजूद मेरठ में प्रदूषकों में गिरावट हुई है।

वहीं, शुक्रवार को मेरठ का एक्यूआई 84 दर्ज हुआ जो संतोषजनक श्रेणी में है। मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले तीन-चार दिन तक हवा की रफ्तार आठ से 20 किमी प्रतिघंटे के बीच बनी रह सकती है।

वहीं, निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार आज से 12 फरवरी तक पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ पहुंचते रहेंगे। हालांकि कमजोर विक्षोभ होने से मैदानों को बहुत अधिक प्रभावित नहीं कर पाएंगे। इससे गंगा के मैदानों हिस्सों में उत्तर-पश्चिमी सर्द
हवाओं का असर बना रहेगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts