बड़ी खबर: भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर के हमलावर गिरफ्तार

Share post:

Date:

  •  पुलिस की गिरफ्त में चंद्रशेखर पर हमला करने वाले आरोपी

शारदा न्यूज़, समाचार डेस्क |

सहारनपुर। भीम आर्मी संस्थापक चंद्र शेखर आज़ाद पर हमला करने वाले चार आरोपियों को सहारनपुर पुलिस ने हरियाणा के अंबाला से पकड़ा है। बताया गया ये चारों आरोपी अंबाला कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे थे। बताया गया कि ये चारों आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे थे। इसी दौरान थाना पुलिस की इन पर नजर पड़ गई। इसके बाद उन्हें दबोच लिया गया है। वहीं, सहारनपुर पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करेगी।

https://twitter.com/ANI/status/1675104200081154048?s=20

पूरा मामला यह था। बता दें बुधवार की शाम देवबंद की गांधी कॉलोनी से आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर कार में अपने भाई मनीष और तीन अन्य साथियों के साथ सहारनपुर लौट रहे थे। यूनियन तिराहे के पास स्विफ्ट कार में आए बदमाशों ने चंद्रशेखर की कार पर चार राउंड फायरिंग की।

एक गोली कार के दरवाजे को भेदते हुए चंद्रशेखर के पेट को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। देवबंद सीएचसी के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हमले के आरोपी कार सहित मौके से फरार हो गए थे। बृहस्पतिवार शाम को चंद्रशेखर को जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

मकर संक्रांति पर मां बगलामुखी मंदिर साकेत में हुआ पूजन, अनुष्ठान व भंडारे का आयोजन

- मकर संक्रांति का त्योहार भगवान सूर्य की पूजा के...

पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मकर संक्रांति, बांटा खिचड़ी प्रसाद

शारदा रिपोर्टर हस्तिनापुर। मकर संक्रांति का पर्व सोमवार की...

धूप निकलने से लगा हाड़ कंपाने वाली ठंड पर ब्रेक

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कड़ाके की ठंड और कोहरे के...

महाकुंभ में लगी है कैदियों द्वारा तैयार खेल उत्पादों की प्रदर्शनी

चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बने खेल...