Tuesday, March 25, 2025
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: पत्नी और सास पर ब्लेड से हमला, आरोपी की तलाश में...

मेरठ: पत्नी और सास पर ब्लेड से हमला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस


शारदा रिपोर्टर मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में दामाद ने अपनी पत्नी और सास पर घर खर्च मांगने के चलते ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मां बेटी घायल हो गई। दोनों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

बिस्मिल्लाह कॉलोनी की रहने वाली जैतून ने शुक्रवार को लोहिया नगर थाने पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी बेटी आशिया और उसका पति इजहार दोनों करीब 3 साल से उसी के पास रह रहे हैं।

महिला का आरोप है कि आरोपी पति अपनी पत्नी और बच्चों को घर खर्च नहीं देता है। जिसके बाद आरोपी पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। बेटी को बचाने पहुंची सास को भी आरोपी ने नहीं बक्शा। आरोपी ने मां बेटी पर ब्लेड से ताबड़तोड़ हमले कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में मां बेटी थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत पत्र दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments