Meerut crime: मासूम बच्ची का हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, घर में घुसकर दिया था वारदात को अंजाम

Share post:

Date:

  • सरधना क्षेत्र में घर में घुसकर दिया था वारदात को अंजाम,
  • हत्या के मुख्य आरोपी मशरूफ को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के कालंद गांव में रविवार देर शाम 8 साल की मासूम आफिया की हत्या के मुख्य आरोपी मशरूफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगी है। कालंद गांव के रहने वाले तहसीन की दूध की डेयरी है। तहसीन का बेटा साहिल रविवार देर शाम को गांव में दूध लेने गया था। वहां उसकी मशरूफ, कैफ, सोहराब और कामरान के साथ कहासुनी हो गई। गांव वालों ने उनको शांत करा दिया। इसके बाद साहिल घर आ गया।

परिजनों के मुताबिक, कुछ देर बाद मशरूफ, कैफ, सोहराब और कामरान अपने साथियों के साथ तहसीन के घर पहुंच गए। गाली-गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी हुई तो साहिल और तहसीन सीढ़ियों से ऊपर की तरफ भागे। बच्ची आफिया सीढ़ियों पर खड़ी थी। एक गोली उसके सीने में लगकर पार हो गई। परिजन आफिया को लेकर सरधना सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

साहिल और मशरूफ दोनों के बीच दिखावे की लड़ाई थी। 2 साल से दोनों एक दूसरे के खिलाफ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते थे। 2 साल पहले दोनों पक्षों के बीच सरधना नई मंडी के मैदान में मारपीट हुई थी।

साहिल पक्ष ने मशरूफ पक्ष को पीटकर घायल कर दिया था। घटना का वीडियो बना लिया था। मशरूफ पक्ष ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साहिल पक्ष को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। इसके बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसके चलते दोनों पक्षों में रंजिश थी। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे से बदला लेने की धमकी दे रहे थे।

दोनों पक्षों में मारपीट और वीडियो वायरल किए जाने के बाद गांव में पंचायत भी हुई थी। लोगों ने दोनों पक्षों के लोगों को बैठाकर फैसला करने को कहा था। जो वीडियो सोशल मीडिया पर डाली गईं थी उनको डिलीट करा दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी दोनों पक्षों में रंजिश बनी हुई थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

पीएम मोदी मॉरीशस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित

दोनों देश एक दूसरे के सुख दुख में...

संभल को लेकर सीएम योगी का बड़ा बयान

संभल को लेकर सीएम योगी बोले- संभल एक...

अप्रैल से मिलेगा चिप वाला आरसी, शासन से मिली स्वीकृति

लखनऊ। वाहन स्वामियों को अब रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) को...

पाकिस्तान मेड पिस्टल के साथ संदिग्ध महिला गिरफ्तार, पूछताछ जारी

- महिला के पास मिले पांच पाकिस्तान मेड पिस्टल।लखनऊ।...