Tuesday, March 25, 2025
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutUP Police Encounter: सरधना पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, एक के पैर...

UP Police Encounter: सरधना पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

  • सांड़ और गाय को ले जाते समय हुई मुठभेड़, अवैध तमंचा बरामद।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र में सरधना पुलिस की बुधवार रात गोकशों से मुठभेड़ हुई। पुलिस ने गोकशों के कब्जे से 1 सांड़, 1 गाय जीवित बरामद किया है। साथ ही अवेध तमंचा, खोखा और गोकशी के उपकरण और स्विफ्ट कार बरामद की है।

सरधना पुलिस टीम रात को गश्त कर रही थी। पुलिस को इसी दौरान ईंकडी रोड़ पर लोकप्रिय स्कूल के पास चेकिंग के बीच मंडी के पीछे लोकप्रिय स्कूल रोड पर नई कालोनी से कुछ शोर शराबे की आवाज सुनाई दी। जिस पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

 

 

देखा कुछ गोकश आवारा सांड को पकड़कर उसकी नाथ फोड़कर गोकशी के इरादे से उसे बांधे हुए थे। जिसके कारण वहां पर काफी शोर शराबा हो रहा था।

गोकशों ने जब पुलिस को देखा तो भागने लगे। पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर दी। इस पर उन लोगों ने पुलिस पर तमंचे से जानलेवा फायर किया। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

उसके साथी मौके से फरार हो गए। घायल का नाम इमरान पुत्र इस्लाम निवासी मोहल्ला खारी कुआं थाना सरधना के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

इमरान शातिर किस्म का गोकश अपराधी है। थाना सरधना का एचएस हिस्ट्रीशीटर (408-ए) है जिस पर संगीन धाराओं के करीब एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments