मेरठ: भाकियू जिलाध्यक्ष को घर में किया नजरबंद

Share post:

Date:

– ग्रेटर नोएडा में किसानों की महापंचायत आज, काशी टोल प्लाजा पर किसानों की तीखी झड़प।


शारदा रिपोर्टर 

मेरठ। ग्रेटर नोएडा में जमीन अधिग्रहण से प्रभावित जिलों के किसानों ने आज सोमवार को ग्रेटर नोएडा में महापंचायत का एलान किया है। जिसको लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने इसको लेकर व्यापक तैयारी की हैं, इस बीच मेरठ में भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी को पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया है। यहां से बड़ी संख्या में कार्यकतार्ओं ने ग्रेटर नोएडा जाने का एलान किया था।
ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट पर आज महापंचायत होनी है। पंचायत में शामिल होने के लिए मेरठ से भी बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकतार्ओं ने जाने का निर्णय लिया था। पंचायत में मुख्य वक्ता चौधरी राकेश टिकैत को भी पहुंचना है। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि उनके आवास पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, उन्हें घर में नजरबंद किया गया है। यह पुलिस की दमनकारी नीति है।

बता दें कि आज की महापंचायत को बेहद ही अहम माना जा रहा है। महापंचायत का 15 दिसंबर को निर्णय लिया गया था। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत की अध्यक्षता में सिसौली किसान भवन में सैकड़ों किसानों की बैठक में यह फैसला लिया गया था।

महापंचायत में मेरठ मंडल के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ-साथ यमुना प्राधिकरण से सम्बन्धित जिले आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, बुलन्दशहर को शामिल होना है। महापंचायत में प्राधिकरण के द्वारा किसानों को 64.7% बढ़ा हुआ मुआवजा, 10% आवासीय भूखंड और 2013 भूमि बिल अधिग्रहण को लागू करने की मांग को जहां प्रमुखता से उठाया जाना है। वहीं जेल में बंद किसानों की रिहाई की भी मांग की जाएगी।

भाकियू के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि मेरठ इकाई के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सैंकड़ों की संख्या में प्रतिभाग करने की रूपरेखा बनाए हुए हैं। नोएडा जाने के लिए सभी को काशी टोल प्लाजा परतापुर पर एकत्रित होना था। सरकार द्वारा गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया जा रहा, एक किसान नेता एक महीने से भूख हड़ताल पर है। किसान का इस सत्र का भुगतान भी पेंडिंग होता जा रहा है।
बिजली विभाग एक मुश्त समाधान के नाम पर जबरन कनेक्शन काट रहा है। जर्जर तारों से आए दिन किसान की फसल फुंक रही है। नदियों में प्रदूषण फैल रहा है, प्रदूषण विभाग लापता है।

आवारा पशुओं ने गेहूं की सारी फसल नष्ट कर दी। आवारा पशु दिन प्रतिदिन किसानों को टक्कर मार रहे हैं। नकली खाद पेस्टीसाइड बाजारों में बड़ी मात्रा में उपलब्ध हैं। सर्दी के सीजन में पिछले एक सप्ताह में लगभग तीन दर्जन नलकूपों पर चोरी हुई है, किसानों की हक की लड़ाई जारी रहेगी।

किसानों ने कराया काशी टोल प्लाजा फ्री

किसानों ने परतापुर थाना क्षेत्र स्थित काशी टोल प्लाजा को फ्री कर दिया। किसानों ने ग्रेटर नोएडा में जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों के पक्ष में सोमवार को ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर महापंचायत में जाने का एलान किया था। जिसको लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने व्यापक तैयारी की थी।

सोमवार को भाकियू के किसानों ने बड़ी संख्या में ग्रेटर नोएडा जाने का एलान किया था। किसान ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना हो गए इसके बाद भारी पुलिस बल ने उन्हें काशी टोल प्लाजा पर रोक लिया। इसके बाद किस उग्र हो गए और उन्होंने टोल प्लाजा पर जाम लगाते हुए टाल को फ्री कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने टोल प्लाजा पर भारी फोर्स की तैनाती कर दी। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी टोल प्लाजा पर पहुंच गए और किसानों को समझने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन किसान अपनी बात पर पड़े हुए हैं।

पुलिस ने ग्रेटर नोएडा जाने की घोषणा करने के बाद भाकियू किसान नेता अनुराग चौधरी को भी उनके घर पर नजर बंद कर दिया था लेकिन उसके बाद भी किसानों ने ग्रेटर नोएडा जाने की तैयारी कर दी और उनका काफिला ग्रेटर नोएडा जाने के लिए निकल चुका था जिसके बाद किसानों को टोल प्लाजा पर रोक लिया गया इसी के चलते वह उग्र हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शिक्षाविद् ताराचंद शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णन ने...

केएमसी अस्पताल के मालिक पर मानव अंग तस्करी का केस दर्ज

- महिला मरीज की चुपके से निकाल ली किड़नी,...