spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, December 25, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homepolitics newsसहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी; 381 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, सपा...

सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी; 381 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

-

सहारनपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में 381 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने जातियों के नाम पर लोगों को बांटा और एक परिवार को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार विरासत को संरक्षित कर रही है और विकास को बढ़ावा दे रही है जैसे कि मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की स्थापना और कोरिडोर का निर्माण।

सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-जातियों के नाम पर बांटती थी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए एक विस्फोट में कांगेस की सरकार ने हिंदु नेताओं को अभियुक्त बनाया था। आतंकवादियों के लिए सोफ्ट और राष्ट्रवादी संगठनों को दबाने की कुत्सित मानसिकता आंतकी कृत्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्हें विरासत की चिंता नहीं थी।

कांग्रेस सरकार में राम सेतु को तोड़ा गया, जब सपा का उसे समर्थन था। कांग्रेस ने सर्वोच्च न्यायालय में शपथ पत्र देकर रामसेतु को मिथक बताया था। उनके मुताबिक राम और कृष्ण कभी हुए ही नहीं। पिछले 11 वर्षों से भारत और भारतीयता पर हर कोई गर्व करता है।

स्मार्ट सिटी की 381 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

सहारनपुर के जनमंच सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्मार्ट सिटी के तहत 381 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। साथ ही विभिन्न योजानाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। इस दौरान उन्होंने जनमंच सभागार में अपने संबोधन में कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहारनपुर प्रदेश में सबसे कोने का शहर है। पूर्व की सरकारों ने इसे किनारे ही कर रखा था। यहां हताशा निराशा थी। पलायन हो रहा था। असमंजस की स्थिति थी। अब डबल इंजन की सरकार के कारण सहारनपुर की निराशा समाप्त हुई है।

सरकार सहारनपुर के साथ मजबूती से खड़ी है। सहारनपुर को इसकी विरासत से जोड़ा गया है। मां शाकंभरी का पावन धाम है। मंडल के किसी भी युवा की डिग्री आएगी तो मां शाकंभरी का नाम लिखा जाएगा। विश्वविद्यालय का भवन बन चुका है। हैंड ओवर हो चुका है।

जातियों में बांटती थी पूर्व की सरकार, एक परिवार से प्रदेश में अराजकता

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारी प्रतिबद्धता विरासत का संरक्षण और आम आदमी को विकास के साथ जोड़ती है। पूर्व की सरकारें जातियों के नाम पर तो बांटती थी। सारी योजनाएं एक परिवार तक सीमित रहती थी। एक परिवार पूरे प्रदेश में अराजकता का कारण बनता था। जाति बदनाम होती थी। प्रदेशवासियों के सामने पहचान का संकट खड़ा होता था। अब ऐसा नहीं है।

एक ओर यहां अब विरासत के संरक्षण के लिए मां शाकंभरी के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, वहीं मां शाकंभरी का कोरिडोर बन रहा है। हम एलिवेटेड रोड का निर्माण कर रहे हैं। देश-दुनिया के श्रद्धालु हर मौसम में आ सकेंगे।

उन्होंने कहा कि महाकुंभ की व्यवस्थाएं देख कांग्रेस और सपा को परेशानी हो रही थी। इनसे सनातन धर्म का ऊंचा वैभव देखा नहीं गया। इनकी संवेदना गरीब, नौजवान के साथ नहीं होती। भारत और भारतीयता के आगे बढ़ने से इन्हें परेशानी होती है, लेकिन, आतंकी वारदात को संरक्ष ण देने के लिए ये छाती चौड़ी कर आगे बढ़ने का कुत्सित प्रयास करते हैं।

विरासत पर गौरव करने वाला समाज पिछ़डता नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि विरासत से जुड़कर गौरव करने वाला समाज पिछड़ता नहीं है। हमारी सरकार ने इसे मजबूती से आगे बढ़ाने का काम किया है। सरकार की योजनाएं हस्तशिल्पियों व कला को संरक्षित करने का उद्देश्य है।

वुडकार्विंग को पिछली सरकारों संरक्षित किया होता तो सहारनपुर के फर्नीचर ऐसे ही दुनिया में छाते जैसे इटली के छाए हुए हैं। हमारी सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत ने पैकेजिंग, मार्केटिंग और एक्सपोर्ट की सुविधाएं दी।

अब किसी को भी फर्नीचर चाहिए तो सहारनपुर की ओर दौड़ता है। सरकार में विरासत को उनका गौरव लौटाया जा रहा है। पूर्व की सरकारों में इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।

प्रत्येक मुख्यालय की निकाय बनेंगी स्मार्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अभी 17 नगर निगमों को स्मार्ट सिटी के लिए चयनित किया है। अब इस बजट में हम जिला मुख्यालय के प्रत्येक निकाय को स्मार्ट बनाने के लिए चयन किया जा रहा है।

तय किया है कि मंडल मुख्यालय पर एक स्पोर्ट्स कालेज होना चाहिए। सरसावा का एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल बन चुका है। जल्द ही उड़ान शुरू होगी। सहारनपुर की कनेक्टिविटी आज सबसे बेहतर है। दिल्ली जाना हो तो साढ़े तीन घंटे में पहुंच जाएंगे।

स्वदेशी अपनाएं, अर्थव्यवस्था मजबूत होगी

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के वोकल फोर लोकल का उल्लेख करते हुए कहा कि स्थानीय उत्पाद ही विकसित भारत बनाने का आधार बनेगा। विदेशी वस्त्रों के पीछे भागने के बजाय देसी अपनाना होगा। जब हम ऐसा करेंगे तो उसमें हस्तशिल्पी और कारीगर का हिस्सा हेागा। विरासत संरक्षित होगी ही, अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और दीवाली समेत त्योहार आ रहे हैं। हम त्योहार पर उपहार देंगे। बाजार चीनी सामान से पट जाते थे। उन्होंने कहा कि खरीदारी का सारा मुनाफा चीन जाता था, जो नक्सलवाद और आतंकवाद को पोषित करता था। 2017 के बाद ओडीओपी देकर हमने स्थानीय पहचान दी है। भारत का पैसा भारत को मजबूती दे रहा है।

घर पर झंडा फहराए, तिरंगा यात्रा निकालें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नौ अगस्त का रक्षाबंधन है। रक्षाबंधन काकोरी ट्रेन की घटना का भी दिन है। जिन्होंने अपना देश के लिए बलिदान को स्मरण करने का भी दिन है। 16 अगस्त को योगेश्वर श्रीकृष्ण की जन्मदिवस है।

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है। 14 अगस्त को विभाजन त्रासदी दिवस भी पड़ेगा। 13, 14 व 15 को हर घर में तिरंगा आरोहण होगा। तिरंगा यात्रा निकलनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश की बहनों में 8 से 10 अगस्त तक रक्षाबंधन के मौके पर रोडवेज व निगम समेत सरकारी बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी।

पहले फीके पड़ते थे, अब चमक उठते हैं चेहरे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिलाओं, निराश्रित वृद्ध, दिव्यांग हर वर्ग के लिए योजनाएं हैं। पूर्व की सरकारों में योजनाएं नहीं थी। ये जातिगत विभाजन से सरकार में आते थे और फिर उन्हें ही लड़ाकर दंगे में झोंकते थे।

आगे कहा कि अब कोई भी प्रदेशवासी कहीं भी जाता है तो उत्तर प्रदेश का नाम सुनकर सामने वाले के चेहरे पर चमक आती है। पहले उत्तर प्रदेश का नाम सुनकर चेहरा फीका पड़ जाता था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts