Friday, June 27, 2025
Homeदेशभारत का संविधान बदलना आसान नहीं: इंद्रजीत जयंत

भारत का संविधान बदलना आसान नहीं: इंद्रजीत जयंत

– सपा अनुसूजित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने संविधान पर आयोजित गोष्ठी में कहा
हस्तिनापुर। आंबेडकर मार्किट में समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह जयंत के नेतृत्व में संविधान पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने गोष्ठी में कहा कि भारत के संविधान को बदलना आसान नहीं है। संविधान को बदलने के लिए दोनों सदनों के बहुमत की आवश्यकता होती है, इस कारण संविधान ऐसे ही नहीं बदला जा सकता।

इंद्रजीत सिंह ने कहा हम संविधान की रक्षा शिक्षित होकर ही कर सकते हैं। शिक्षित होना ही आपके विकास की सीढ़ी है। अगर आप शिक्षित होंगे] तो आपके अधिकारो को कोई छीन नहीं सकता। आपको अपने अधिकार पता होंगे तो आप अपने संविधान के लिए अपने हक से लड़ सकेंगे। दलित समाज में सोये हुए दलितों को जगाने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्य अथिति डॉ हरविंद्र ने कहा हमें महापुरूषों से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने चरित्र का विकास करना चाहिए। बाबा साहब ने संविधान बना कर दबे कुचले शोषितों को अधिकार दिलाये, इसकी रक्षा करना आपका कर्तव्य है। उन्होंने बताया संविधान हमारा मूलभूत आधार है, हम इसे बदलने नहीं देंगे।

संविधान गोष्ठी की अध्यक्षता करण सिंह प्रधान इकवारा और संचालन संतरपाल ने किया। रुस्तम प्रधान रामराज, तूनेस मास्टर, रविंद्र भाई आदि ने संविधान पर प्रकाश डाला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments