spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, December 26, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducation Newsसीबीएसई बोर्ड की डेटशीट जल्द की जाएगी जारी

सीबीएसई बोर्ड की डेटशीट जल्द की जाएगी जारी

-

  • बोर्ड दिसंबर के महीने में दसवीं और बारहवीं की टाइम टेबल जारी होगी

शारदा रिपोर्टर

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के लिए जल्द ही टाइमटेबल जारी करेगा। सीबीएसई बोर्ड की ओर से इन कक्षाओं के लिए डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड दिसंबर के महीने में टाइमटेबल रिलीज कर सकता है। एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं फरवरी में आयोजित की जाएंगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से कंडक्ट कराई जाएंगी। शीतकालीन स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 5 नवंबर से 5 दिसंबर 2024 के बीच होंगी। बोर्ड की ओर से प्रायोगिक परीक्षाओं को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। साल 2021 में 10वीं की परीक्षाएं 4 मई से 7 जून, 2021 परीक्षाएं आयोजित की गई थीं।

साल 2022 में इस कक्षा के लिए एग्जाम 26 अप्रैल, 2022 तक कराए गए थे। साल 2023 में यही एग्जाम 15 फरवरी से 21 मार्च, 2023 तक कंडक्ट कराए गए थे। साल 2024 में 15 फरवरी से 13 मार्च, 2024 तक परीक्षाएं आयोजित की गई थीं।

2025: पिछले साल इन तिथियों में हुई थीं 12वीं की परीक्षाएं

साल 2021 में 4 मई से 11 जून तक 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। साल 2022 में यही परीक्षाएं 26 अप्रैल से 15 जून तक हुईं थी। इस साल परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी, जो कि अप्रैल के पहले सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है। सही डिटेल डेटशीट जारी होने के बाद ही मालूम पड़ सकेगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts