HomeCRIME NEWSबैंक प्रबंधक, लोन एजेंट समेत चार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

बैंक प्रबंधक, लोन एजेंट समेत चार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। 12 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी मामले में इंडियन बैंक की शाखा के ब्रांच मैनेजर, लोन एजेंट समेत चार के खिलाफ कोतवाली थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

कंकरखेड़ा के सैनिक विहार कालोनी निवासी दिव्यांश धनगर पुत्र रविन्द्र कुमार ने बताया कि 14 मार्च को वैली बाजार स्थित बैंक आॅफ बड़ौदा की शाखा से 12.60 लाख का डिमांड ड्राफ्ट लिया था। एक दिन पहले यह डिमांड ड्राफ्ट उसकी फर्म राज इंपेक्स परतापुर में मशीन लगवाने के लिए स्वीकृत किए गए लोन की एवज में मिला था। प्रधानमंत्री इम्प्लाय जेनरेशन प्रोग्राम के तहत उनका लोन स्वीकृत हुआ था। यह लोन गोपाल पुत्र प्रवीण ने दिलवाया था।

 

दिव्यांश का आरोप है कि बीते 14 मार्च को बैंक में साइन करने के बाद गोपाल ने डिमांड ड्राफ्ट ले लिया। पीड़िता का कहना है कि वह लगातार गोपाल को काल करता रहा। इस बीच उसने उसके नाम की फर्जी फर्म तैयार कर गंगानगर स्थित इंडियन बैंक के ब्रांच मैनेजर से साज कर डिमांड ड्राफ्ट कैश करा लिया। उसने कुछ रकम अपने पिता व कुछ रकम अपनी पत्नी के नाम खातों में डलवाई। बताया कि कोतवाली पुलिस ने अब जांच के बाद गोपाल, प्रवीण, दीपिका सिन्हा व इंडियन बैंक की गंगानगर शाखा के ब्रांच मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts