Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrबुलंदशहर: गांव पहुंचा शहीद नायक तिलक सिंह का पार्थिव शरीर

बुलंदशहर: गांव पहुंचा शहीद नायक तिलक सिंह का पार्थिव शरीर

-

– पैतृक गांव खैरपुर में होगा अंतिम संस्कार, लोगों ने रास्तेभर बरसाए फूल, लगाए नारे।

बुलंदशहर। जम्मू-कश्मीर के राजौरी-पुंछ सेक्टर में तैनात भारतीय सेना के जवान लांस नायक तिलक सिंह (33) का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। जवान की मौत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव खैरपुर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

 

 

मंगलवार को जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव खैरपुर पहुंचा। रास्ते भर लोगों ने फूल बरसाकर, तिरंगा लहराते हुए और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के नारों के साथ अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी। बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए गांव खैरपुर की ओर उमड़ पड़े।

डिबाई विधानसभा क्षेत्र के कर्णवास रोड स्थित गांव खैरपुर निवासी तिलक सिंह पुत्र आइटम सिंह भारतीय सेना की 7 जाट रेजीमेंट में लांस नायक के पद पर तैनात थे। वह जम्मू-कश्मीर के राजौरी-पुंछ सेक्टर में देश की सेवा कर रहे थे, तभी अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।

मंगलवार को सेना द्वारा उनका पार्थिव शरीर डिबाई लाया गया, जहां से अंतिम यात्रा गांव खैरपुर के लिए रवाना हुई। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर, तिरंगा लहराते हुए ह्लभारत माता की जयह्व और ह्लवंदे मातरम्ह्व के नारों के साथ अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी।

परिवार के इकलौते बेटे थे शहीद तिलक सिंह

शहीद तिलक सिंह अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके पिता आइटम सिंह खेती-बाड़ी करते हैं, जबकि माता सरोज देवी गृहिणी हैं। परिवार में दो बहनों के बीच वह अकेले भाई थे। अपने पीछे वह पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार में उनके 102 वर्षीय दादा चौधरी रविकरण सिंह भी मौजूद हैं। गांव खैरपुर में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहेंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts