Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrBulandshahr News: रेलवे ट्रैक के पास तीन शव मिलने से मचा हड़कंप,...

Bulandshahr News: रेलवे ट्रैक के पास तीन शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

-

– महिला का शव पेड़ से लटका, युवक-बच्ची नीचे पड़े थे, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी

बुलंदशहर। खुर्जा में नेहरूपुर रेलवे लाइन किनारे जंगल में महिला, युवक और एक बच्ची के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान देवी सरकार (25), सरल सरकार (32) और साबुनती (7) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, देवी सरकार का शव पेड़ से लटका हुआ मिला, जबकि सरल सरकार और 7 वर्षीय बच्ची साबुनती के शव जमीन पर पड़े मिले। बताया जा रहा है कि देवी सरकार के पति का नाम अपिसवर उर्फ आकरू है।

 

 

मृतक सरल सरकार और देवी सरकार रिश्ते में देवर-भाभी बताए जा रहे हैं। तीनों मूल रूप से दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल के निवासी थे और खुर्जा में पॉटरी फैक्ट्री में काम करते थे। मौके से एक टूटा हुआ मोबाइल, एक मोबाइल फोन, चिप्स के पैकेट, समोसे और कोल्ड ड्रिंक भी बरामद हुई है।
सूचना मिलने पर एसएसपी और एसपी देहात सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पंचनामा भरकर तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि सुबह के टाइम 3 मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी जिसके बाद मौके पर वह खुद पुलिस बल के साथ मौका ए वारदात पर आए महिला का शव पेड़ पर लटका मिला था तथा पुरुष और एक बच्ची का शव जमीन पर पड़ा मिला था।

अभी मृतकों का आपस में क्या रिश्ता है इसकी जानकारी की जा रही है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठे करते हुए नमूने लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अभी कुछ बोलें जल्दबाजी होगा।

फिलहाल परिवार के सभी लोग पॉटरी कार्य से जुड़े बताए जा रहे हैं तथा नेहरुपुर चुंगी स्थित एक घर में किराए के कमरे पर उनके रहने की जानकारी मिली है। अभी अपुष्ट तथ्य की सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पीएम रिपोर्ट से मौत के कारणों की जानकारी होगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts