spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSदेवर ने भाभी की गला रेतकर हत्या की, आरोपी अरेस्ट

देवर ने भाभी की गला रेतकर हत्या की, आरोपी अरेस्ट

-

– प्रेमिका की मां की मौत का बदला लिया, महिला ने तस्वीर देखकर किया था सुसाइड।

जौनपुर। देवर ने अपनी भाभी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वह अपने भाई को भी मारने के लिए दौड़ा। तभी भाई अपनी मासूम बच्ची को गोद में लेकर वहां से भाग निकला। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दे दी। जिसके बाद भाग रहे आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।

 

 

युवक अपनी भाभी से प्रेमिका की मां की मौत का बदला लेना चाहता था। महिला ने देवर और उसकी प्रेमिका की तस्वीर प्रेमिका के परिजनों को भेज दी थी। जिसके बाद प्रेमिका की मां ने सुसाइड कर लिया था। घटना थाना खुटहन क्षेत्र के ख्वाजापुर गांव की है।

सुल्तानपुर जिले के थाना करौंदीकलां क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर निवासी पवन कुमार मौर्या अपनी पत्नी निशा मौर्या (28) और चचेरे भाई आदित्य मौर्या (25) के साथ सूरत में रहता था। 29 जनवरी को तीनों पवन के ननिहाल ग्राम ख्वाजापुर में नाना गुरुदीन मौर्या के घर आए थे।

जब पवन दवा लेने खुटहन बाजार गया हुआ था। तभी आदित्य ने भाभी निशा पर हमला कर दिया। चाकू से उनका गला रेत दिया। निशा की मौके पर ही मौत हो गई। पवन जब वापस लौटा तो आरोपी ने उसे भी चाकू लेकर दौड़ा लिया। जिस पर वह अपनी 6 साल की बच्ची को लेकर वहां से भाग गया।
पवन को अपनी बेटी को गोद में लेकर भागते हुए पड़ोसियों ने देख लिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भाभी की हत्या कर भाग रहे आदित्य को घर के पास से ही पकड़ लिया।

वह हत्या के बाद चाकू को नाले के किनारे छिपाकर फरार होने की फिराक में था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। साथ ही महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।

भाभी ने प्रेमिका के घर भेजी थी तस्वीर

पुलिस पूछताछ में आरोपी आदित्य ने बताया कि वह मुंबई की एक युवती से प्रेम करता था, जिसकी जानकारी भाभी निशा को हो गई थी। निशा ने अपने देवर आदित्य और लड़की की तस्वीर पिता को भेज दी थी। जिस कारण दोनों परिवार में विवाद हुआ था। इसके बाद युवती की मां ने आत्महत्या कर ली थी। इसी रंजिश में वह निशा मौर्या से बदला लेना चाहता था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts