- यूजीसी नेट-जेआरएफ में चमके राजनीति विज्ञान विभाग के मेधावी।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के राजनीति विज्ञान विभाग के कई विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। विभाग के छात्र जयंत, सोनम ने जेआरएफ, कपिल कुमार, उषा, साक्षी यादव, आकाश गर्ग, तनु मलिक, अनुष्का शर्मा, अनुभव तोमर, गौरव कुमार, सोनिया सैनी, आशीष राजपूत, रेशु चौधरी ने यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर विभाग और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।



