spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, December 4, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAgra Newsरक्त स्वाभिमान रैली: गढ़ी रामी में हाईवे की दुकानें बंद

रक्त स्वाभिमान रैली: गढ़ी रामी में हाईवे की दुकानें बंद

-

– बुलडोजर जब्त, हर रास्ते पर लगे बैरियर, पुलिस अलर्ट, चार हजार जवान तैनात

आगरा। राणा सांगा की जयंती मनाने के लिए गढ़ी रामी में लोग पहुंचने लगे हैं। रक्त स्वाभिमान सम्मेलन की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। शुक्रवार को दिनभर मजदूरों ने 20 बीघे से अधिक जमीन पर चार फीट ऊंचा मंच और पंडाल बनाने के काम किया। आंधी-बारिश में नुकसान के बाद भी आयोजकों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। उनका दावा है कि आयोजन ऐतिहासिक होगा।

आयोजन स्थल के आसपास जेसीबी से वाहनों के आने-जाने के लिए रास्ते दुरुस्त करने का कार्य देर रात तक चलता रहा। मंच के पास के खेत में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पेयजल के लिए टैंकर खड़े किए जा रहे हैं। सम्मेलन में आने वाले वाहन यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज कट से पहुंचेंगे। निकासी के लिए विमला देवी इंटर कॉलेज के पास रास्ता बनाया गया है। शुक्रवार को पूरे दिन आयोजन समितियों से जुड़े पदाधिकारी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचते रहे। सम्मेलन के दौरान युवाओं की टोली व्यवस्था संभालने को तैनात रहेगी। भोजन की व्यवस्था भी है। बाहर से पैकेट आएंगे और बंटेंगे।

रक्त स्वाभिमान रैली के लिए पुलिस प्रशासन ने भी ताकत झोंक दी है। अब तक शांति भंग की आशंका के कारण दो हजार लोगों को नोटिस दिए हैं। इनमें शहर के साथ ही एत्मादपुर के लोग और आयोजक शामिल हैं। रैली के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

चार हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर से एत्मादपुर तक 44 पॉइंट्स पर पुलिस बल तैनात रहेगा। 800 बैरियर लगाए गए हैं। झरना नाला पर मुख्य पॉइंट है। रैली स्थल पर हर पल की गतिविधि को 4 ड्रोन कैमरे रिकॉर्ड करेंगे।

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि देहात में 20 पॉइंट और शहर में 24 पॉइंट बनाए गए हैं। इनमें सपा सांसद का आवास भी शामिल है। पुलिस के साथ ही 8 कंपनी पीएसी को रैली स्थल पर लगाया गया है। यातायात पुलिस की ड्यूटियां भी लगाई गई हैं, जिससे रैली के कारण एक्सप्रेस-वे पर जाम के हालात नहीं बने।

यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी के साथ भी रूट प्लान तय किया गया है। रैली में आने वाले लोग एक्सप्रेस-वे के इंटरचेंज से पहुंचेंगे और निकास के लिए अलग से रास्ता तैयार किया गया है। रैली में मैनपुरी, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुक्रवार की शाम से शुरू हो गया। इन जिलों से बस और गाड़ियों में भी शनिवार की सुबह लोग शिरकत करने पहुंचेंगे। मथुरा से करीब एक हजार, एटा से ढाई हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने का दावा किया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts