spot_imgspot_imgspot_img
Thursday, November 13, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutकांवड़ यात्रा के मार्गों की कराई जाए मरम्मत: भाजपा नेता अंकित चौधरी

कांवड़ यात्रा के मार्गों की कराई जाए मरम्मत: भाजपा नेता अंकित चौधरी

-

  • यहां से लाखों की संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर गुजरते हैं।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। भाजपा नेता अंकित चौधरी ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में कांवड़ यात्रा के सभी मार्गों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।

अंकित चौधरी ने कहा कि कांवड़ यात्रा धार्मिक आस्था से जुड़ी हुई है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसकी बहुत मान्यता है। यहां से लाखों की संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर गुजरते हैं। लेकिन अधिकांश मार्गों की हालत अभी भी जर्जर है। जबकि स्वयं मुख्यमंत्री पूर्व में मार्ग मरम्मत के आदेश दे चुके हैं।

 

खबर फटाफट: 15 July 2024 | News Bulletin Video || Sharda Express

 

उन्होंने बताया कि अभी हाल में ही कई हादसे गड्डो को लेकर हुए है, परन्तु जैसा ज्ञात है कि अभी तक क्यों सड़को को गड्डा मुक्त नही कराया गया है।

इसका क्या कारण है विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण सरकार की छवि आम जनता में धूमिल हो रही है। जबकि कांवड़ यात्रा को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी बेहद गम्भीर रहते है। परन्तु कुछ अधिकारी सरकार की छवि को धूमिल करना चाहते है।

इसलिए यात्रा से पहले ही कांवड़ मार्ग की सारी सड़के गड्डा मुक्त हो ताकि श्रृद्धालु कांवड़ियां अपने-अपने गन्तव्य की ओर से आराम से यात्रा पूरी कर सकें।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts