Homeउत्तर प्रदेशBijnorबिजनौर: अनियंत्रित बाइक डंपर में घुसी, मां और दो बच्चे घायल

बिजनौर: अनियंत्रित बाइक डंपर में घुसी, मां और दो बच्चे घायल

-


बिजनौर। जनपद के स्योहारा इलाके में आज उस वक्त दर्दनाक हादसा हो गया, जब नूरपुर मार्ग पर एक गन्ने के ट्रक की चपेट में आने से बाइक अनियंत्रित होकर डंपर में घुसी। हादसे में महिला व उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नूरपुर के मोहल्ला हजरत नगर के रहने वाले वकार अहमद अपनी पत्नी और दो बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर स्योहारा के गांव पितथापुर शादी में शामिल होने के लिए आ रहा था ।

जैसे ही वह स्योहारा नूरपुर मार्ग गांव ठाठ के पास पहुंचा तो साइड में चल रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसकी वजह से उसकी पत्नी खुशनुमा (32) सड़क पर चल रहे डम्पर के बीच जा जा गिरी, जिससे उसका पैर पूरा कुचल गया। बेटे अयान (6) अरहान (4) तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts