शारदा रिपोर्टर ,मेरठ। भगवती कॉलेज सिवाया, मेरठ के प्रांगण में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के निदेशक डा. दीपक पिपलानी, प्रबंधन समिति के संयम बंसल, ध्रुव रस्तोगी (ऐडवोकेट), महाविद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस दौरान बैडमिंटन, कबड्डी, रेस, वॉलीबॉल, खो-खो एवं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताएँ आयोजन किया गया।
बैडमिंटन में सुभाष टीम प्रथम व नेहरू टीम द्वितीय तथा कबड्डी में तिलक टीम प्रथम, वॉलीबॉल टाईगर प्रथम, खो-खो में मयूर टीम प्रथम, छात्राओं की रेस में इशा प्रथम एवं सुरभि द्वितीय, छात्र की रेस में तनिष्क प्रथम एवं शाश्वत द्वितीय, म्यूज़िकल चेयर में अकांशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, प्रतियोगिता में सभी विभागो के छात्र-छात्राओं ने बढ चढकर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में डा. अजय सक्सेना, डा. मंदीप ने रेफरी की भूमिका निभायी। प्रदीप कुमार की कमेन्ट्री ने सभी दर्शको का मन मोह लिया। प्रतियोगिता का संचालन डा. सरला सिसोधिया, डा. संघमित्रा, डा. संजन द्वारा किया गया। प्रतियोगिता निर्णायक मंडल में डा. राजीव शर्मा, सुमनलता, डा. रूपम, डा. अनिता कंबोज, श्री सुशील शर्मा रहे।
कार्यक्रम के समापन में महाविद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को पुरुस्कृत किया। महाविद्यालय के प्रचार्य ने खेल-कूद द्वारा हमारें शारीरिक, मानसिक एवं सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता है। उन्होनें कहा कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है अतः छात्रो को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक संख्याओं में हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. अल्का शर्मा, कु. सिमरन, प्रशांत कुमार, विनीता, डा. सुमन, पिंकी सागर, ज्योति, अरूण पवांर, रश्मि, दीपक पाल, इनाम, रोहित कुमार आदि का योगदान रहा।