spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, February 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident NewsBengaluru Accident: होसकोटे के बाहरी इलाके में भीषण सड़क हादसा, कार, बाइक...

Bengaluru Accident: होसकोटे के बाहरी इलाके में भीषण सड़क हादसा, कार, बाइक व टैंकर टकराया 7 की मौत

-

बेंगलुरु। होसकोटे के बाहरी इलाके में आज सुबह एक दिल दहलाने वाला सड़क हादसा हुआ। एक कार, एक बाइक और एक कैंटर वाहन की आपसी टक्कर ने कई परिवारों को सूना कर दिया। हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना होसकोटे-दबासपेटे नेशनल हाईवे पर एम सत्यवारा गांव के पास हुई।

 

 

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब होसकोटे से देवनहल्ली की ओर जा रही एक कार ने एक बाइक पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, कार ड्राइवर ने शुरूआती टक्कर के बाद वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और कार एक कैंटर वाहन से टकरा गई। एक और कार भी इस हादसे की चपेट में आ गई जिसके परिणामस्वरूप भीषण दुर्घटना हो गई। कार में सवार 6 लोग और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा ओवरस्पीडिंग की वजह से हुआ है। हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग कोथनूर के निवासी थे, हालांकि उनकी पहचान की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए होसकोटे सरकारी अस्पताल ले जाया गया है और परिवारजनों को सूचित करने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts