spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, December 4, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutस्कूल जा रहे छात्र पर मधुमक्खियों ने बोला हमला, आते-जाते राहगीरों को...

स्कूल जा रहे छात्र पर मधुमक्खियों ने बोला हमला, आते-जाते राहगीरों को भी कर दिया घायल

-

  • लगातार दूसरे दिन मधुमक्खियों का हमला,
  • एक दिन पहले हुई थी जेई की मौत।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। गढ़ रोड पर सीसीएसयू कैंपस के बाहर मधुमक्खियों का हमला कायम है। शनिवार को सुबह-सुबह फिर मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। हमले में एक छात्र बुरी तरह घायल हो गया है। जिसे मधुमक्खियों ने लहूलुहान कर दिया। वहीं आते-जाते राहगीरों को भी घायल कर दिया।

 

बता दें, एक दिन पहले ही शुक्रवार को यहां मधुमक्खियों के हमले से 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं ईवनिंग वॉक करने आए रिटायर जेई धर्मवीर की मधुमक्खियों के हमले से मौत हो गई थी। आज उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

शनिवार को सुबह फिर मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। आते-जाते राहगीरों और छात्रों पर मधुमक्खियां चिपट गईं। जिसके कारण लोग परेशान रहे। लोगों ने आग जलाकर मधुमक्खियों को हटाने का प्रयास किया। वहीं सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग जलाई है। यहां मधुमक्खियों के तीन छत्ते लगे हैं जिससे लगातार मधुमक्खियां निकलकर लोगों को घायल कर रही हैं।

आज शनिवार में सुबह फिर मधुमक्खियों ने सीसीएसयू में आतंक मचाया। सीसीएसयू गेट पर दो लोगों को घायल कर दिया। जिसके बाद छात्रों ने सीसीएसयू छात्र नेता विनीत चपराना को सूचना दी। जिस पर छात्र नेता विनीत चपराना ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग के अधिकारियों को सीसीएसयू में एक टीम भेजने के लिए कहा। दूसरी तरफ सीसीएसयू गेट पर छात्र नेता विनीत चपराना ने नीम के पत्तों का धुआं कराया। जिसके बाद मधुमक्खी दूसरी तरफ चली गई।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि धर्मवीर नामक व्यक्ति पर मधुमक्खियों का हमला हुआ था, इसके कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts