– भगवानपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पूर्व विधायक ठा. संगीत सोम ने निजी धनराशि से स्थापित कराई थी प्रतिमा।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। लावड़ क्षेत्र के भगवानपुर गांव में माहौल खराब करने की कोशिश का मामला सामने आया है। यहां अज्ञात लोगों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को खंडित कर दिया, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है, जब अज्ञात लोगों ने मूर्ति को नुकसान पहुंचाते हुए उसका सिर तोड़कर अपने साथ ले गए। मंगलवार सुबह जैसे ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और आक्रोश जताते हुए हंगामा किया।



