Homeदेशरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ आर्मी चीफ ने की मुलाकात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ आर्मी चीफ ने की मुलाकात

-


एजेंसी, नई दिल्ली। आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी रक्षा मंत्री से मिलने पहुंचे हैं। उन्होंने रक्षा मंत्री को अभी के हालात और जम्मू कश्मीर की पूरी स्थिति का ब्यौरा दिया। ऐसे में लाइन आॅफ कंट्रोल से लेकर आतंकियों की संख्या को लेकर पूरी जानकारी रक्षा मंत्री को दी जा रही है।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और तेज कर दी है। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने जल शक्ति मंत्री के साथ बैठक करने के बाद तय किया है कि सिंधु नदी का एक बूंद पानी पाकिस्तान नहीं जाएगा। इसके बाद से पाकिस्तान के नेता बौखलाए हुए हैं और बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं। वैश्विक स्तर पर अमेरिका सहित सभी बड़े देशों ने कायराना आतंकी हमले की निंदा की है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह उम्मीद भी जताई है कि भारत और पाकिस्तान इस मुद्दे को आपस में सुलझा लेंगे।

भारतीय सेना ने शुक्रवार को एनकाउंटर में एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया था। इसके साथ ही कश्मीर में आतंकियों के घरों की तलाशी के बाद उनमें विस्फोट कर उन्हें उड़ाया जा रहा है। इससे आतंकियों के नेटवर्क पर असर पड़ेगा।

पाकिस्तान का समर्थन करने वाला गिरफ्तार

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर बताया, करीमगंज पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सैकुट गांव के कबीर अहमद के बेटे मोहम्मद मुस्ताक अहमद उर्फ ​​साहेल को फेसबुक पर ह्यपाकिस्तान जिंदाबादह्ण पोस्ट करने के लिए कल रात गिरफ्तार किया गया। पाकिस्तान के राजनेता बिलावल भुट्टो ने भारत को खुली धमकी दी है। बिलावल ने कहासिंधु दरिया में या तो अब पानी बहेगा, या उनका खून बहेगा। सिंधु दरिया हमारा है और हमारा ही रहेगा।ह्व बता दें कि बिलावल भुट्टो इससे पहले भी कई बार अपने बड़बोले बयान के लिए चर्चा में रहे थे। इधर भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि जब तक पाकिस्तान आतंक पर लगाम नहीं लगाता तब तक उसके खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts