Homeउत्तर प्रदेशMeerutमवाना तहसील परिसर में में बुजुर्ग ने किया आत्मदाह का प्रयास

मवाना तहसील परिसर में में बुजुर्ग ने किया आत्मदाह का प्रयास

-

– जमीन पर दबंगों के कब्जे से परेशान होकर उठाया कदम।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मवाना तहसील परिसर में सोमवार को एक ग्रामीण ने आत्मदाह का प्रयास किया। नारंगपुर निवासी सतीश पुत्र धनीराम ने अपनी जमीन पर दबंगों के अवैध कब्जे से परेशान होकर यह कदम उठाया। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से वह क्षुब्ध था। सतीश तहसील कार्यालय के सामने पहुंचा और अपने ऊपर केरोसिन तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उससे तेल की केन छीन ली, जिससे एक बड़ी घटना टल गई। इस घटना से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।

 

 Mawana tehsil

 

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। आत्मदाह के प्रयास के दौरान सतीश की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में निष्पक्ष जांच करने और सतीश की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है।

मवाना के न्याय तहसीलदार निरंकार सिंह ने बताया कि कि पीड़ित सतिश पुत्र धनीराम निवासी नारनपुर ने गांव ग्रामीणों के तलाब के पास 13 लोगों मकान ध्वस्त करने को लेकर एक शिकायत पत्र लेकर आया था। और सभी गांव के ग्रामीण लोग उसके खिलाफ है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts