Homeउत्तर प्रदेशAmrohaअमरोहा: कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अमरोहा: कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

-

– 40 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे।

अमरोहा। तिगरी गंगा मेले में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान सुबह चार बजे शुरू हो गया। अब तक 40 लाख से अधिक श्रद्धालु मेले में पहुंच चुके हैं। लाखों की संख्या में लोग गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महिला और पुरुष पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में तैनात हैं। स्नान के बाद श्रद्धालुओं के लौटने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने नेशनल हाईवे 9 पर श्रद्धालुओं को जाम या किसी अन्य परेशानी से बचाने के लिए विशेष व्यवस्था की है। हाईवे पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है और उन्हें वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। मेले में भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बाइक सवारों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts