Home Delhi News आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी अल्का लांबा

आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी अल्का लांबा

0
आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी अल्का लांबा
  • दिल्ली में कांग्रेस की आ रही 28 की लिस्ट।

एजेंसी नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की तरफ से जल्द ही दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी। चर्चा है कि मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ अलका लांबा चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार आज की बैठक में 35 सीटों पर चर्चा हुई, 28 नाम तय कर लिए गए हैं। सीमापुरी सीट से कांग्रेस एससी विभाग के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। सीमापुरी – राजेश लिलोठिया जंगपुरा – फरहाद सूरी मटिया महल – आसिम अहमद बिजवासन – देवेंद्र सहरावतकालकाजी- अल्का लांबा।

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र दक्षिण दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री आतिशी को कालकाजी सीट से पुन: उम्मीदवार बनाया है। 2020 के विधानसभा चुनाव में आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी के धरमबीर सिंह को 11,393 वोटों के अंतर से हराया था। 2015 के विधानसभा चुनाव नें आप के अवतार सिंह ने भाजपा के हरमीत सिंह कालका को 19,769 वोटों के अंतर से पराजित किया था।

दिल्ली के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी थी। इस लिस्ट में कांग्रेस ने नई दिल्ली सीट से संदीप दीक्षित को टिकट दिया था। इस सीट से अरविंद केजरीवाल भी चुनाव लड़ने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here