spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAgra NewsAgra police encounter: मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, 32...

Agra police encounter: मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, 32 मुकदमे दर्ज

-


आगरा। पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके दाहिने पैर में गोली लगी है। इसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बदमाश पर थाना जगदीशपुरा सहित अन्य थानों में 32 मुकदमे दर्ज हैं।

बदमाश चोरी लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पथौली बिचपुरी मार्ग पर यह मुठभेड़ हुई है। थाना जगदीशपुरा पुलिस और एसओजी को संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता हाथ लगी है।
एसीपी लोहा मंडी मयंक तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में चोरी लूट और नकबजनी जैसी घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही थी। जिसके चलते पथौली बिचपुरी मार्ग पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जब उसे रुकने के लिए कहा गया तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी है। इसके बाद उसने पुलिस पर हमला कर दिया। जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई। एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी।

जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम राजू बन्ना बताया। राजू बन्ना पर थाना जगदीशपुरा सहित अन्य थानों में 32 अपराधिक मामले दर्ज हैं। इसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
आगे की भी पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में इससे कई अन्य घटनाओं का भी खुलासा होगा। इसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts