spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident NewsAgra accident: सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत एक मासूम की मौत,...

Agra accident: सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत एक मासूम की मौत, ऑटो के उड़े परखच्चे

-

– अज्ञात वाहन ने रौंद दिया आॅटो, उड़े परखच्चे, तीन की हालत गंभीर।

आगरा। एत्मादपुर में शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन ने ऑटो रौंद दिया। हादसे में दो महिलाओं समेत एक बच्चे की भी मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि ये आॅटो फिरोजाबाद की ओर से आगरा आ रहा था।
फिरोजाबाद से आगरा रेलवे स्टेशन जा रहे आॅटो में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं सहित एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। आॅटो चालक और एक बच्चा गम्भीर घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए भेज दिया।

शुक्रवार सुबह 6:30 बजे फिरोजाबाद के कश्मीरी गेट गली नं-22 कि रहने बाली 33 वर्षीय मुमताज पत्नी नदीम राज्यस्थान के गंगापुर सिटी में रह रही अपनी बेटी के पास 10 वर्षीय बेटा निसार और 8 वर्षीय बेटा बिलाल व 60 वर्षीय सास रुकसाना पत्नी सफीक के साथ आॅटो में सवार होकर आगरा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। उसी दौरान फिरोजाबाद आगरा रोड पर गर्ग कोल्ड स्टोरेज के सामने पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में आॅटो के परखच्चे उड़ गए। आॅटो में सवार मां बेटे सहित सास की मौके पर ही मौत हो गई। बेटा निसार और आॅटो चालक गम्भीर घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर आलोक सिंह ने बताया कि हादसे में मुमताज, रुकसाना और बिलाल की मौके पर ही मौत हो गई। निसार घायल हो गया तथा आॅटो चालक घटना स्थल पर नहीं मिला।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts