spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: बारिश के बाद जगह-जगह कूड़े के ढेर बांट रहे संक्रमित...

Meerut News: बारिश के बाद जगह-जगह कूड़े के ढेर बांट रहे संक्रमित बीमारी

-

  • शहर के अधिकांश इलाकों से नहीं उठ रहा कूड़ा, बढ़ रही बीमारियां

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सूरजकुंड वाहन डिपो में हुए गोलीकांड का असर सबसे ज्यादा शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ा है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। हालत यह है कि, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली बीवीजी कंपनी भी अनजान नजर आ रही है। नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि, शहर से कूड़ा उठाया जा रहा है। लेकिन, कई स्थानों पर कूड़ा नहीं उठ रहा है। लोग बदबू से परेशान रहे। कंपनी के कूड़ा कलेक्शन पर निगरानी करने वाले निगम अधिकारियों को भी यह सब दिखाई नहीं दे रहा है।

हालत तो यह है कि बीवीजी कंपनी की गाड़ियां जब कूड़ा नहीं उठा रही है तो लोग अपने घर के कूड़े को तो बाहर फेकेंगे ही। गली-मोहल्ले में यदि कूड़ा एकत्रित हो रहा है। इससे स्थिति और ज्यादा भयानक हो गई है। शहर के टीपीनगर, आइआइए भवन रोड, माधवपुरम, बागपत रोड आदि स्थानों से कूड़ा नहीं उठा। इसके अलावा भी शहर की कई कालोनी और मोहल्लों से कूड़ा नहीं उठा। इसी कारण 50 से अधिक लोगों ने नगर निगम में कूड़ा नहीं उठने की शिकायत दर्ज कराई है।

यह शिकायतें बीवीजी कंपनी के कंट्रोल रूम में पहुंची है। हालांकि कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सलिल का दावा है कि, शिकायत मिलने पर कूड़ा गाड़ी भेजी गई थी। यह पता लगाया जाएगा कि कूड़ा क्यों नहीं उठा है। बता दें कि हाल ही में सूरजकुंड वाहन डिपो में हुए गोलीकांड के बाद शहर का यही हाल है। इस गोलीकांड के बाद तीन दिन की सरकारी छुट्टी हो गई, जिस कारण कूड़ा गाड़ी नहीं पहुंची। सवाल यह है कि बीवीजी कंपनी के कर्मचारी तो छुट्टी मना ही रहे थे। नगर निगम के कर्मचारी क्या कर रहे थे।

कई जगह कूड़ा नहीं उठने की शिकायत मिली है। निरीक्षण के बाद समीक्षा बैठक की जाएगी। कमियों को दूर करते हुए लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई करेंगे। जल्द ही शहर में सुधार दिखाई देगा। –सौरभ गंगवार, नगरआयुक्त।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts