शारदा एक्सप्रेस मेरठ। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर प्रसिद्ध अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल ने अपनी आगामी फिल्म नीम करोली बाबा को लेकर विशेष जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह फिल्म 24 अप्रैल को पूरे भारतवर्ष में रिलीज होने जा रही है।

गरिमा अग्रवाल ने इस फिल्म में नीम करोली बाबा की बाल्यावस्था के समय उनकी माताजी का महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि यह भूमिका उनके लिए अत्यंत भावनात्मक और सौभाग्यपूर्ण रही।
उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय हनुमानजी के आशीर्वाद को दिया और कहा कि हनुमान जी की कृपा से ही उन्हें यह अवसर प्राप्त हुआ। फिल्म को लेकर दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छूने में सफल होगी।


