spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, January 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeन्यूज़एक्ट्रेस चारू असोपा ने पति से किया किनारा

एक्ट्रेस चारू असोपा ने पति से किया किनारा

-

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा अपनी बेटी जियाना को लेकर मुंबई से बीकानेर शिफ्ट हो चुकी हैं। इस बात से खफा उनके एक्स-हस्बैंड राजीव सेन ने एक वीडियो बनाकर आरोप लगाया कि चारू ने उन्हें उनकी बेटी से दूर कर दिया है। अब एक्ट्रेस ने इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ दी है। चारू असोपा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपना लेटेस्ट व्लॉग शेयर किया है जिसमें वो अपनी मां और भाभी के साथ बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने होमटाउन शिफ्ट होने के फैसले का बचाव किया और बताया कि इसकी प्लानिंग वो महीनों से कर रही थीं।

चारू ने बताया कि उनके तलाक के समय पर उनकी बेटी डेढ़ साल की थी। उन्होंने कभी राजीव और उनके परिवार को जियाना से मिलने से नहीं रोका। उन्होंने कहा कि वो तभी मना करती थीं जब वो पहले से बाहर होती थीं या उनका पहले से कोई प्लान होता था। चारू ने कहा कि जब वो मुंबई में थीं, तो हमेशा अपनी बेटी को उसकी बुआ सुष्मिता सेन के घर ले जाती थीं। उन्होंने कभी जियाना और उसके पिता के बॉन्ड को खराब करने की कोशिश नहीं की। उन्होंने आगे ये भी खुलासा किया कि कैसे जब वो तलाक के बाद राजीव और जियाना के साथ दुबई ट्रिप पर गई थीं तो सबको लगा कि दोनों फिर एक हो गए हैं। हालांकि, ऐसा नहीं था। वो ना चाहते हुए भी केवल अपनी बेटी की खातिर राजीव के साथ ट्रिप पर गई थीं। चारू ने आगे बीकानेर शिफ्ट होने पर बात की।

उन्होंने कहा कि राजीव ने बोला था कि वो उनके मुंबई वाले घर का रेंट भर दिया करेंगे लेकिन ये एक्ट्रेस को मंजूर नहीं था। मुंबई में लाखों का खर्चा आता था और उससे आधी कीमत में उन्होंने बीकानेर में अपना खुद का घर खरीद लिया है। वो अपनी बेटी को एक बेहतर लाइफस्टाइल देना चाहती हैं और इसलिए मेहनत करके खुद पैसे कमाती हैं। उन्होंने कहा- ह्लकिसी को ये बोल देना कि पिता से दूर कर रही है या पिता का ये बोल देना कि उन्हें बाप बनने का मौका नहीं दिया, ये मुझे ठीक नहीं लगा तो मुझे लगा ये वीडियो बनाना चाहिए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts