शारदा रिपोर्टर मेरठ। एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर डीएम डॉ. वीके सिंह ने कहा कि हमारे जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने कहा- सिलेंडर के जमाखोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा- अगर ओवररेट पर सिलेंडर बेचने की बात कहीं आए तो इसकी तुरंत शिकायत करें।

बता दें लखनऊ, प्रयागराज और गोरखपुर सहित कई शहरों में रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की बुकिंग के बाद 4 से 5 दिन तक डिलीवरी नहीं मिल रही है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
तेल कंपनियों ने घटते स्टॉक के कारण कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की डिलीवरी पर अघोषित रोक लगा दी है। एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे फिलहाल केवल घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर ध्यान केंद्रित करें।

