spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, December 23, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में समझौते की तारीख पर पहुंची युवती को कोर्ट परिसर में...

मेरठ में समझौते की तारीख पर पहुंची युवती को कोर्ट परिसर में पीटा, आरोपी फरार

-

  • पीड़िता ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर।
  • पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कोर्ट परिसर में समझौते की तारीख पर पहुंची युवती और उसके भाइयों पर दबंग ने हमला बोल दिया, उन्होंने बीच कचहरी में गिरा गिरा कर पीट दिया। युवती की चीख पुकार सुनकर एडवोकेट मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन, आरोपी मौके से फरार हो गए। वही इसके बाद पीड़िता ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

मेरठ कोर्ट परिसर में युवती को गिरा गिराकर पीटा, पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर

Video News || MEERUT || SHARDA EXPRESS

 

जानकारी के अनुसार, खतौली की रहने वाली साजिया का करीब 11 साल से अपने पड़ोस के रहने वाले अदील पुत्र फरीद से प्रेम प्रसंग चल रहा था परिवार के लोगों ने दोनों की मंगनी भी कर दी थी। इसी दौरान अदील सऊदी अरब नौकरी करने चला गया। आरोप है कि 2 साल पहले वह चोरी छुपे इंडिया पहुंचा और उसने लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित गांव जाहिदपुर की रहने वाली साबिया से चोरी छुपे निकाह कर लिया और कुछ दिन बाद वापस सऊदी अरब लौट गया था। अदील द्वारा निकाह की जानकारी साजिया को मिली साजिया ने पहले अदील और बाद में उसके भाई तहसील व परिवार के लोगों से शिकायत की। इसी दौरान आरोपी अदील के भाइयों ने साजिया के घर पहुंच कर उसे पर हमला कर दिया था और उसके साथ छेड़छाड़ में की थी। पीड़िता ने लोहिया नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखवा दिया था। जिसकी तारीख लगातार मेरठ कोर्ट में चल रही है।

 

 

आरोप है कि बृहस्पतिवार को उसे मुकदमे में समझौता होना था शाजिया अपने भाइयों के साथ कोर्ट पहुंची थी इसी दौरान अदील का भाई तहसील और दो अन्य भी पहुंच गए किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपियों ने साजिया व उसके भाइयों की पिटाई कर दी। आरोपियों ने तीनों को गिरा गिरा कर पीटा। शोर सुनकर एडवोकेट मौके पर पहुंच गए। जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts