spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशHAPURबंगाल से हापुड़ पहुंची युवती ने की शादी, कोर्ट ने दी साथ...

बंगाल से हापुड़ पहुंची युवती ने की शादी, कोर्ट ने दी साथ रहने की अनुमति

-

– इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार।

हापुड़। पश्चिम बंगाल की एक युवती और हापुड़ के युवक की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई। चैटिंग के सिलसिले में दोनों करीब आए और यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। युवक से मिलने के लिए युवती पश्चिम बंगाल से हापुड़ पहुंच गई और दोनों ने शादी कर ली। युवती के घर से अचानक गायब होने पर परिजनों ने पश्चिम बंगाल के मुतैना जिले के इगलिस बाजार थाना में युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद बंगाल पुलिस हापुड़ पहुंची, जहां लोकल पुलिस की मदद से मोहल्ला चमरी से दोनों को हिरासत में लिया गया।

कोतवाली लाए जाने पर युवती ने पुलिस के सामने साफ कहा कि वह बालिग है और युवक के साथ अपनी मर्जी से रहना चाहती है। इसके बाद शुक्रवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां युवती ने वही बात दोहराई। न्यायालय ने युवती की बात सुनने के बाद उसे युवक के साथ रहने की अनुमति दे दी। इसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस बिना कोई कार्रवाई किए वापस लौट गई। इस प्रेम कहानी ने अब हापुड़ में चर्चा का विषय बना लिया है।

कोतवाली प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि युवती और युवक की दोस्ती इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी, जो अब शादी में बदल चुकी है। दोनों ने अपनी मर्जी से साथ रहना तय किया है और अब मामला शांत हो चुका है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts