Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में पुलिस चौकी से कुछ कदम दूर नाले में मिला शव,...

मेरठ में पुलिस चौकी से कुछ कदम दूर नाले में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

-

– नगर निगम कर्मचारियों को सफाई के दौरान मिली लाश, शिनाख्त नहीं हुई।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में श्यामनगर रोड स्थित साजिद अखलाक मस्जिद के पास एक नाले से अज्ञात शव बरामद हुआ है। नगर निगम के कर्मचारियों को सफाई के दौरान नाले में एक शव दिखाई दिया। कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया। शव की पहचान के प्रयास किए गए। लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष आंकी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मृतक नशे का आदी प्रतीत होता है। उनका मानना है कि नशे की हालत में नाले में गिरने से मौत हुई हो सकती है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है।

घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts