Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: ड्राइंग प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

मेरठ: ड्राइंग प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

-


शारदा न्यूज, मेरठ। शनिवार को इनरव्हील क्लब मेरठ कैंट द्वारा बिन्द्रा गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल में ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में दो ग्रुप बनाए गये थे जिनमें पहला ग्रुप कक्षा 2 से 5 जिसे प्राइमरी ग्रुप नाम दिया गया जबकि दूसरा ग्रुप कक्षा 6 से 8 तक रहा जिसे जूनियर ग्रुप नाम दिया गया। प्राइमरी ग्रुप में प्रथम स्थान पर बीरा जबकि दूसरे स्थान पर परी रही जबकि जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान पर अनीता सिंह व दूसरे स्थान पर सुनीता अग्रवाल रही। अंत में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार एवं प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे पुरस्कृत्त किए गये। इस दौरान विद्यालय के सभी बच्चों को भी कापी, पेन्सिल, बिस्किट एवं चाकलेट दी गयी।

इस दौरान क्लब की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल के साथ बनिता, मीना, निर्मल, सुनीला व सरिता आदि मौजूद रही। प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्कूल के सदस्याओं के साथ विद्यालय के प्रबन्धक महेन्द्र गर्ग व मुख्य अध्यापिका रेनू मिचल व समस्त स्टाफ का पूरा सहयोग रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts