खेत की जुताई के दौरान गिरकर फंसा, गांव में मची अफरा-तफरी
लखीमपुर। थाना मैगलगंज क्षेत्र के चुरईपुरवा गांव में शुक्रवार को खेत की जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
बताया जा रहा है कि किसान खेत की जुताई करवा रहा था। इसी दौरान अचानक वह ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया। रोटावेटर में फंसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि घटनास्थल पर मौजूद लोग सहम गए।
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गांव में घटना को लेकर शोक का माहौल है। फिलहाल मृतक किसान की पहचान और हादसे के अन्य कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।