HomeCRIME NEWSहत्या का आरोपी पुलिस से मुठभेड़ में गिरफ्तार

हत्या का आरोपी पुलिस से मुठभेड़ में गिरफ्तार

-

पैर में मारी गोली, हत्या में प्रयुक्त सूजा, खून से सने कपड़े और मोबाइल बरामद


फिरोजाबाद। सिरसागंज थाना क्षेत्र में मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। मृतक की पहचान बरेली के शीशगढ़ निवासी फईम अहमद (पुत्र बाबू) के रूप में हुई थी। इस मामले में नामजद आरोपी आमिर उर्फ सलमान खान को पुलिस ने 12 नवंबर की रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थीं। मुखबिर की सूचना पर सिरसागंज पुलिस ने अहमदपुर बंबा के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, हत्या में इस्तेमाल किया गया सूजा, रक्तरंजित कपड़े और मृतक का क्षतिग्रस्त ओप्पो मोबाइल बरामद किया है। इसके अलावा मृतक का पर्स, आधार कार्ड की छायाप्रति और चार फोटो भी मिले हैं। पुलिस ने आरोपी से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो खोखे और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी ने बताया कि 10 नवंबर को थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। बाद में उसकी पहचान फईम अहमद के रूप में हुई। इस मामले में आमिर उर्फ सलमान के खिलाफ मुकदमा संख्या 572/26 में बीएनएस की धारा 103(1) और 238 के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ और बरामदगी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts