Homeउत्तर प्रदेशMeerutधूमधाम से मनाया गया बाल्मीकि जयंती का पर्व

धूमधाम से मनाया गया बाल्मीकि जयंती का पर्व

-

जगह-जगह हुए भंडारे निकल गई शोभायात्रा, राजनेतिक दलों ने भी किया आयोजन


शारदा रिपोर्टर मेरठ। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शहर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महर्षि वाल्मीकि को याद कर उनकी शिक्षाओं पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस शहर कड़ी में सोमवार को शहर घंटाघर स्थित महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकतार्ओं ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान मंत्री डा सोमेंद्र तोमर, एमएलसी डा धर्मेंद्र भारद्वाज, कमल दत्त शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के नेतृत्व में कार्यकतार्ओं ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर फूल-मालाएं अर्पित कीं और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस दौरान भाजपा कार्यकतार्ओं ने कहा कि, रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि ने समाज को सत्य और समानता का मार्ग दिखाया। वहीं दूसरी ओर रजबन वाल्मीकि चौक पर प्रशासन की ओर से गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके साथ नगर आयुक्त सौरभ गंगवार और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मयार्दा और संस्कृति का संदेश दिया। उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणा है। उन्होंने सभी से सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की। इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों ने शोभायात्रा भी निकाली। जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts